Maine Pyaar Kiya Phir Se: 27 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र-अरबाज खान, गदगद हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 8, 2025, 03:30 PM IST

Arbaaz Khan- Dharmendra Reunite: एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) 27 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म मैंने प्यार किया फिर से (Maine Pyaar Kiya Phir Se) की घोषणा हाल ही में मुंबई में एक मुहूर्त समारोह के साथ हुई।

Arbaaz Khan- Dharmendra Reunite: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। लेकिन अब अरबाज खान के बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। अरबाज खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म मैंने प्यार किया फिर से (Maine Pyaar Kiya Phir Se) की घोषणा हाल ही में मुंबई में एक शानदार मुहूर्त समारोह के साथ हुई। दोनों ने आखिरी बार 1998 में प्यार किया तो डरना क्या में साथ काम किया था, जो उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

Arbaaz Khan- Dharmendra Reunite

धर्मेंद्र ने फिल्म को लेकर कही ये बात

एक्टर धर्मेंद्र नई फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' की तारीफ करते हुए कहा, 'ये मूवी एक 'मिक्स वेज' की तरह है खूब सारे फ्लेवर्स और एंटरटेनमेंट से भरी हुई। रॉनी रोड्रिग्स और उनकी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। अरबाज खान के साथ 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम करना यादगार था, और अब इस नई जर्नी के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।' तो वहीं अरबाज खान ने धर्मेंद्र संग दोबारा काम करने के लेकर रिएक्शन दिया। अरबाज खान ने कहा कि 'धर्मजी के साथ सेट पर वापस आना एक सम्मान की बात है। रॉनी रोड्रिग्स और पूरी कास्ट-क्रू को मेरी शुभकामनाएं। रॉनी के बेटे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और मैं कहानी, किरदारों और स्क्रिप्ट को लेकर काफी उत्साहित हूं।'

End of Feed