अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle से डरे अजय देवगन? बदली Dhamaal 4 की रिलीज डेट, जानें असली कारण

Welcome To The Jungle vs Dhamaal 4: सिनेमाघरों में अब धमाल 4 और वेलकम दू द जंगल का क्लैश नहीं होगा। अजय देवगन ने अपनी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट को बदल लिया है। आइए आपको फिल्मकी नई तारीख बताते हैं।

Welcome To The Jungle vs Dhamaal 4: सिनेमाघरों में जल्द ही अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 और अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम दू द जंगल रिलीज होने वाली है। इन दोनों फिल्मों के बीच थिएटर में क्लैश देखने के लिए मिलने वाला था और इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। फैंस जानन चाहते थे कि किस एक्टर की फिल्म ज्यादा कमाई कर रही है, लेकिन अजय देवगन ने इस क्लैश को टाल दिया है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट को अचानक ही बदलने का फैसला लिया है। फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। आइए आपको नई रिलीज डेट बताते हैं। (ये भी पढ़ें: तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम)

Welcome To The Jungle and Dhamaal 4

Welcome To The Jungle and Dhamaal 4 (photo credit - Instagram)

    कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

    फिल्म धमाल 4 और वेलकम दू द जंगल सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हो रही थी। दावा किया जा रहा था कि अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म अगर साथ में रिलीज होती है तो दोनों ही फिल्मों के बिजनेस पर काफी असर पड़ेगा, जिस वजह से अजय देवगन और अक्षय कुमार ने इस मामले पर काफी विचार विमर्श किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार से बातचीत के बाद ही अजय देवगन ने अपनी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया है। अब अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में 17 जुलाई को आएगी। यानी फिल्म वेलकम टू द जंगल के पास भी कमाई करने का अच्छा खास समय है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट में अब काफी अंतर है, जिससे दोनों ही फिल्में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। (ये भी पढ़ें: 'तू है कौन...' Splitsvilla 16 के फिनाले में Niharika ने की Nia Sharma की बेईज्जती, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

      कॉमेडी फिल्म है वेलकम टू जंगल

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की फिल्म लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के साथ बन रही है। कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं और फैंस भी एक बार फिर अक्षय कुमार का कॉमेडी का इंतजार कर रहे हैं।

      धमाल 4 भी है कॉमेडी फिल्म

      ‘धमाल 4’ में भी जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार फिर से अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं।

      End of Feed