Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर के क्लाइमेक्स को इस दिन फिल्माएंगे मेकर्स !! देखने को मिलेंगे धांसू एक्शन सीन्स

Ajay Devgn Starrer Dhamaal 4: कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' को लेकर बड़ा जानकारी साझा करते हुए बताया था कि इस मूवी का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमेक्स को फिल्माने के लिए भी दिन चुन लिया है।

Ajay Devgn Starrer Dhamaal 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों कई वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ अभिनेता अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर अजय देवगन अपनी कॉमेडी-ड्रामा बेस्ड मूवी 'धमाल 4' (Dhamaal 4) की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त को देखने के लिए फैन्स भी बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने अजय देवगन की मल्टीस्टारर मूवी 'धमाल 4' के क्लाइमेक्स को फिल्माने की तैयारी शुरू कर दी है।

Ajay Devgn's Dhamaal 4

इस दिन फिल्माया जाएगा 'धमाल 4' का क्लाइमेक्स

मिड-डे की हालिया रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' के क्लाइमेक्स को फिल्माने के लिए कमर कस ली है। अब बताया जा रहा है कि इस मूवी के क्लाइमेक्स को मुंबई में ही 15 मई के दिन फिल्माया जाएगा। उम्मीद है कि हर बार की तरह अजय देवगन की यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहेगी। पोर्टल के मुताबिक 'धमाल 4' में कई फाइटिंग और एक्शन सीन्स भी होंगे, जो दर्शकों को एक नया एक्सपीरियंस देंगे।

End of Feed