साल 2000 में बॉलीवुड डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने धड़कन नाम की फिल्म बनाई थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बुराई पर अच्छाई की जीत के कॉन्सेप्ट पर आधारित इस लव स्टोरी ने बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की ऐसी तिकड़ी पेश की थी कि दर्शक आज तक इन्हें याद करते हैं। अगर बॉलीवुड के गरियारों से सामने आने वाली ताजा खबरों की मानें तो फिल्म धड़कन सीक्वल जल्द ही दर्शकों के सामने होगा, जिसके लिए मेकर्स ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि इन दिनों धड़कन 2 की प्लानिंग जोर-शोर से चल रही है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज द्वारा लव गिल से हुई तुलना पर भड़कीं Priyanka Jagga, बोलीं 'वो तेरी जैसी थी...'
Dhadkan 2 में नहीं होंगे Akshay Kumar, Suiel Sheet का होगा कैमियो
Akshay Kumar नहीं होंगे Dhadkan 2 का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म धड़कन 2 की कहानी आज के वक्त के मुताबिक बनाई जा रही है और इसमें पूरी तरह से नई ही स्टारकास्ट होगी। मेकर्स पुरानी स्टारकास्ट को रिपीट करने के मूड में नहीं हैं, जिस कारण वो नए चेहरे तलाश कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि इससे अक्षय कुमार का पत्ता कट हो जाएगा, जो धड़कन में लीड रोल प्ले करते दिखे थे। अब अक्की के बिना धड़कन सीरीज को दर्शक कैसे स्वीकार करेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: तलाक लेते ही पति के नाम का टैटू हटवाती दिखीं Sapna Choudhary? वीडियो हुआ वायरल
Suniel Shetty करते दिखेंगे कैमियो
मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि मेकर्स धड़कन 2 में सुनील शेट्टी को रिपीट करेंगे। सुनील ने धड़कन में विलेन का रोल प्ले किया था और सीक्वल में एक स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। सुनील शेट्टी का रोल कहानी को आगे बढ़ाने के लिए आएगा या फिर मूवी में अहम जगह पर सुनील एंट्री मारेंगे, ये अभी साफ नहीं है लेकिन इतना पक्का माना जा रहा है कि वो देव बनकर धड़कन 2 में लौटेंगे। धड़कन में सुनील शेट्टी ने कमाल की परफॉर्मंस दी थी और अपने किरदार को यादगार बना दिया था।
