Devara: Jr NTR-Janhvi Kapoor की मूवी 2 पार्ट्स में होगी रिलीज, Saif Ali Khan बनेंगे खूंखार विलेन

Devara to release in 2 parts: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी देवरा (Devara) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि वो सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की मूवी को दो भागों में रिलीज करेंगे। फिल्म का पहला भाग 2024 में रिलीज होगा।

Devara to release in 2 parts: डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की बाहुबली सीरीज की अपार सफलता देखने के बाद साउथ के कई सारे निर्माता-निर्देशक अपनी मूवी को दो भागों में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। जब भी कोई निर्माता मेगा बजट मूवी शुरू करता है तो वो उसे 2 भागों में ही बनाने की प्लानिंग करता है। फिल्म देवरा के निर्माता भी इसी फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। फिल्म देवरा के निर्माताओं ने कुछ देर पहले ही ऐलान किया है कि उनकी नई फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

Devara: Jr NTR-Janhvi Kapoor

Devara: Jr NTR-Janhvi Kapoor

2024 में रिलीज होगा फिल्म Devara का पहला भाग

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म देवरा को मेकर्स 2 भागों में रिलीज करेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा है, 'जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 5 अप्रैल 2024 के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगा। '

End of Feed