Deva Movie Review In Hindi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म देवा में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करते नजर आएंगे, जो जिंदगी के चक्करों में ऐसा फंसा है कि उसकी जिंदगी से खुशियां गायब हो चुकी हैं। फिल्म देवा का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद से ही सभी को फिल्म का इंतजार है। अगर बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो शाहिद कपूर की देवा जबरदस्त थ्रिलर है, जिसके साथ दर्शक जरूर कनेक्ट करेंगे। फिल्म देवा के ओवरसीज सेंसर बोर्ड से सामने आ रहे रिव्यूज कमाल के हैं।
उमैर संधू ने अपने ट्वीट में फिल्म देवा की तारीफ करते हुए लिखा है, 'ओवरसीज सेंसर बोर्ड से फिल्म देवा का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। देवा एक पैसा वसूल मास एंटरटेनर है, जिसमें शाहिद कपूर ने कमाल का काम किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को बांधे रखा है। फिल्म का क्लाइमैक्स कमाल का है, जिसे देखकर दिमाग हिल जाएगा। फिल्म को अच्छी पब्लिसिटी की जरूरत है ताकि ये अच्छी बॉक्स ऑफिस स्टार्ट ले सके। फिल्म इतनी कमाल की है कि दर्शक पागल होने वाले हैं।'
एक वक्त था जब शाहिद कपूर की फिल्में सिनेमाघरों में पानी मांग रही थीं और क्रिटीक्स ने उनका करियर खत्म होने की भविष्यवाणी कर दी थी। फिल्म कबीर सिंह से उनके दिन ऐसे बदले की वो लगातार हिट फिल्में डिलीवर कर रहे हैं और निर्माता उन पर भरोसा जता रहे हैं। अगर फिल्म देवा भी सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म करती है तो एक बार फिर से शाहिद कपूर निर्माताओं की पहली पसंद बन जाएंगे। देवा के हिट होते ही पूजा हेगड़े की जिंदगी में भी हिट फिल्मों का सूखा खत्म हो जाएगा। वो भी बड़े-बड़े स्टार्स के साथ लम्बे समय से फ्लॉप दे रही हैं।
