अमिताभ बच्चन का बेटा होने के बावजूद कोई नहीं करना चाहता था लॉन्च, सालों बाद अभिषेक बच्चन का छलका दर्द

Abhishek Gave Reaction on Industry's Rejection: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन का बेटा होने की वजह से उन्हें एक समय कोई भी लॉन्च करना चाहता था। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में मिले रिजेक्शन पर भी बात की।

Abhishek Gave Reaction on Industry's Rejection: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर खान अहम रोल में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। साल 2000 में अभिषेक बच्चन ने भले ही फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था लेकिन उस दौरान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का बेटे के बाद कोई भी उन्हें लॉन्च नहीं करना चाहता था। अभिषेक ने खुद यह खुलासा इतने सालों के बाद किया है। इस खुलासे ने अभिषेक बच्चन के फैन्स को हैरान कर दिया है।

Abhishek Gave Reaction on Industry's Rejection

नयनदीप रक्षित के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया कि अमिताभ बच्चन का बेटे के होने के बाद भी उन्हें कोई लॉन्च कर रहा था। अभिषेक ने बताया, 'उन सभी को लग रहा था कि वो अमिताभ बच्चन के बेटे को लॉन्च करने की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे। मुझे यह चीजें समझ नहीं आ रही थीं।' अभिषेक को बाद में यह महसूस हुआ कि उस समय पिता के नाम के साथ प्रेशर और एक्सपेक्टेशन होना को डायरेक्टर को सता रहा था।

End of Feed