Aaradhya Bachchan Case: Delhi HC ने आराध्या बच्चन के पक्ष में सुनाया फैसला, यूट्यूब से हटेगा फर्जी कंटेंट

Aaradhya Bachchan Case: कुछ यूट्यूब चैनल्स ने व्यूज कमाने के लिए आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के खिलाफ फेक न्यूज चलाई थी कि वो दिमागी रूप से बीमार हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने इन यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ आदेश देते हुए इन्हें फेक कंटेंट हटाने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कुछ लोगों के खिलाफ समन भी जारी किया है।

Aaradhya Bachchan Case: इंटरनेट के जमाने में व्यूज पाने की ऐसी दौड़ लगी हुई है कि कुछ लोग स्टार्स के खिलाफ फेक न्यूज चलाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए कई लोगों ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन के खिलाफ अलग-अलग तरह की फेक न्यूज चलाई, जिसके खिलाफ बच्चन परिवार कानून की शरण में पहुंचा था। हाई कोर्ट ने आराध्या बच्चन मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है, जो बॉलीवुड स्टार्स के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देगा।

Aaradhya Bachchan Case: Delhi HC ने आराध्या बच्चन के पक्ष में सुनाया फैसला, यूट्यूब से हटेगा फर्जी कंटेंट

Aaradhya Bachchan Case: Delhi HC ने आराध्या बच्चन के पक्ष में सुनाया फैसला, यूट्यूब से हटेगा फर्जी कंटेंट

हाई कोर्ट ने आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की याचिका पर सुनवाई करते हुए फेक न्यूज चलाने वालों के खिलाफ फैसला सुनाया है। इस फैसल में निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों ने भी आराध्या बच्चन के खिलाफ फेक न्यूज चलाई है, उन्हें इंटरनेट से वो हटानी पड़ेगी। कोर्ट ने कुछ लोगों को इस मामले में समन भी भेजा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन लोगों ने आराध्या के खिलाफ फेक न्यूज चलाई है, उन्हें तुरंत इंटरनेट से ऐसे वीडियोज हटाने पड़ेंगे।

End of Feed