Deepika Padukone-Ranveer Singh ने दुआ संग किया मैटरनिटी शूट, पापा की कार्बन कॉपी निकली बेटी

Deepika Padukone Ranveer Singh Photos viral With Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में मैटरनिटी शूट की झलक दिखाई। इन तस्वीरों में बेटी दुआ भी उनके साथ नजर आई।

Deepika Padukone Ranveer Singh Photos viral With Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हमेशा ही इंडस्ट्री की चहेती जोड़ी रही है। रील हो या रियल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी केमिस्ट्री और अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने अप्रैल में खुशखबरी दी थी कि दोनों दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। खास बात तो यह है कि अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्टर ने साझा की हैं। इस फोटोशूट में दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बेटी दुआ भी इसका हिस्सा बनी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pralay के सेट से वायरल हुआ Ranveer Singh का लुक, एक्टर को लंबे बालों में देख आई 'धुरंधर' की याद

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने बेबी दुआ संग किया मैटरनिटी शूट

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के मैटरनिटी फोटोशूट में तीनों की खुशी देखने लायक रही। जहां दीपिका पादुकोण ने तस्वीरों में बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट किया। वहीं दूसरी ओर बेबी दुआ की क्यूटनेस देख फैंस उसपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। दुआ की तस्वीरें देख कहा जा सकता है वह बिल्कुल अपने पिता रणवीर सिंह की तरह है। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और दुआ के साथ तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "बेबी दुआ और हमारा दिल भर आया है। आप लोगों के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं 18 घंटे तक काम करती थी'- Deepika Padukone के वर्किंग आवर्स के विवाद पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी

    End of Feed