Deepika Padukone-Ranveer Singh Announces Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह शादी के साढ़े पांच साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि इस बात की जानकारी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने खुद पोस्ट शेयर कर दी है। दीपिका पादुोकण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पोस्ट शेयर कर ये भी बताया कि उनका बेबी सितंबर में जन्म लेगा। इस खुशखबरी से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है, साथ ही लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि दीपिका को लेकर खबर भी आई थी कि एक्ट्रेस अपने दूसरे ट्रिमेस्टर में हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर की, जिसमें बच्चों के छोटे-छोटे कपड़े बने हुए थे। वहीं तस्वीर के बीचों-बीच लिखा दिखाई दिया 'सितंबर 2024।' दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर सितंबर में नन्हा मेहमान आएगा। बता दें कि फैंस से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।
सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो।" उनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, नीना गुप्ता, मोनालिसा, अमृता खानविल्कर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी उन्हें बधाइयां देते नजर आए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही प्रभास के साथ 'कल्की 2898 एडी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके खाते में 'सिंघम अगेन' भी है। वहीं रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' और 'डॉन 3' जैसी फिल्में शामिल हैं।
