LVMH प्राइज 2025 में दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली ज्यूरी मेंबर, स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल

Deepika Padukone at LVMH Prize 2025: ग्लोबल फैशन इवेंट से लेकर बड़े-बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स तक, दीपिका पादुकोण हर जगह भारत का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस LVMH Prize 2025 में शामिल हुई, जहां पर उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

Deepika Padukone at LVMH Prize 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) का हर लुक हमेशा ही फैंस के लिए किसी खास ट्रीट से कम नहीं होता। चाहे रेड कार्पेट हो, कोई ग्लोबल इवेंट या ब्रांड प्रमोशन, उनका अंदाज और स्टाइल हर बार दिल जीत ही लेता है। हाल ही में 2025 LVMH प्राइज में भी ऐसा ही देखने को मिला, जहां दीपिका भारत की पहली ज्यूरी मेंबर बनकर पहुंचीं थी। इस इवेंट में उनका लुक और स्टाइल हमेशा की तरह चर्चा में रहा। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Deepika Padukone at LVMH Prize 2025

Image Source: Zoom

दरअसल, दीपिका का यह सफर काफी खास रहा है। 2022 में उन्होंने इतिहास रचा था, जब उन्हें ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स लुई वीटॉन और कार्टियर ने साइन किया। वह पहली भारतीय स्टार बनीं जिन्हें इन फैशन हाउसेस ने जोड़ा। अब 2025 में दीपिका को LVMH प्राइज़ की ज्यूरी में शामिल किया गया है। इस तरह से वह न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, बल्कि दुनिया भर में भारतीय टैलेंट और स्टाइल को भी आगे बढ़ा रही हैं। पिछले साल नैटली पोर्टमैन इस इवेंट में स्पेशल ज्यूरी का हिस्सा बनी थीं, और अब दीपिका इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

End of Feed