'स्पिरिट'-'कल्कि 2898 एडी' से बाहर होकर भी दीपिका पादुकोण की चमकी किस्मत, हाथ लगी विक्की कौशल की 'महावातर'?

Deepika Padukone Considered For Mahavatar: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'महावतार' (Mahavatar) ऑफर हुई है। इस मूवी के लिए टीम के साथ दीपिका पादुकोण की बातचीत जारी है।

Deepika Padukone Considered For Mahavatar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने प्रोफेशनल वर्क को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया। थोड़ी देर बार ही दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आने लगी कि मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन सकती हैं। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'महावतार' (Mahavatar) के लिए अप्रोच किया है। इस पौराणिक महाकाव्य का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं।

Deepika Padukone Considered For Mahavatar

Pic Credit: X

'महावातर' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया है कि टीम इस समय ऐसे इंसान की तलाश में हैं, जो 'परशुराम' के साथ लिखे गए किरदार में गंभीरता और इमोशनल गहराई लेकर आ सके। टीम को लग रहा है कि दीपिका पादुकोण इस किरदार के लिए एकदम फिट साबित होती है। 'महावातर' को लेकर मेकर्स ने दीपिका पादुकोण से बातचीत भी शुरू कर दी है। यह भी सुनने में आया है कि दीपिका पादुकोण ने टीम से मुलाकात भी की है।

End of Feed