Mohit Chauhan on Ranbir Kapoor's Rockstar 2: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक इम्तियाज अली ने कल्ट क्लासिक फिल्म "रॉकस्टार" का निर्देशन किया था। यह मूवी साल 2011 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था। इस मूवी में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिली थी, जो लोगों को खूब पसंद आई। दिलचस्प बात यह है कि 'रॉकस्टार' के सभी गाने हिट थे, जिन्हें मोहित चौहान ने गाया था। इस मूवी में मोहित चौहान, रणबीर कपूर के किरदार जॉर्डन की आवाज बने थे। हाल ही में जूम से बात करते हुए मोहित चौहान ने 'रॉकस्टार' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सिंगर ने कहा कि 'रॉकस्टार 2' बनेगी लेकिन कब यह वो नहीं जानते हैं।
'रॉकस्टार 2' पर मोहित चौहान ने दिया अपडेट
जूम से बात करते हुए मोहित चौहान ने कहा, 'हां, मैं रॉकस्टार 2 के बारे में सोचा रहा हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह जल्द ही बनने वाली है। इम्तियाज अली से मस्ती में जिक्र होता है लेकिन रॉकस्टार ने और उसके म्यूजिक ने बहुत बड़ी छाप छोड़ी है। रणबीर की एक्टिंग ने भी। मैं शुक्रगुजार हूं कि जॉर्डन की आवाज थी फिल्म में। 13 गाने, गाने को मिले। यह एक कल्ट फिल्म है। 'रॉकस्टार 2' आएगी तो एक्साइटमेंट होगी लेकिन कब होगा और कैसे होगा वो नहीं पता।'
मोहित चौहान 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में रणबीर की आवाज बन चुके हैं। इस बातचीत के दौरान मोहित से जब पूछा गया कि क्या वह 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' की म्यूजिक टीम का हिस्सा हैं, तो उन्होंने क्लियर करते बताया , 'अभी तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।' वैसे आप 'रॉकस्टार 2' के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स एक माध्यम से जरूर दें।
