Akshaye Khanna's in Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर बेस्ड मूवी 'धुरंधर' को मेकर्स ने 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों का क्रेज साफ देखा गया। यही वजह है कि फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों ने हर किरदार की जमकर तारीफ की लेकिन 'धुरंधर' के पहले पार्ट में सारी लाइमलाइट अक्षय खन्ना लूट ले गए। हरकोई अक्षय खन्ना के काम का दीवाना हो गया है। 'छावा' के बाद 'धुरंधर' में जो अक्षय खन्ना ने एक्टिंग है, उसकी दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
'धुरंधर' में छा गए अक्षय खन्ना
दर्शकों की भारी डिमांड को देखते हुए रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना के डांस की एक क्लिप भी साझा की, जिसे सभी ने खूब पसंद किया। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। दर्शक इस समय एक्स अकाउंट पर अक्षय कुमार की तारीफों के पुल लगातार बांध रहे हैं। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अक्षय खन्ना साहब से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं... इस आदमी की वजह से फिर से देखूंगा। धुरंधर में अक्षय खन्ना देखने लायक है। शुक्रिया आदित्य धर।' फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस को हरकोई सलाम कर रहा है।
'धुरंधर' से पहले अक्षय खन्ना को साल 2025 के दूसरे महीने यानी 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। शुरुआत में फिल्म में अक्षय खन्ना को लेकर दर्शक उन्हें पहचान ही नहीं पाए थे। 'छावा' में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। अब 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और संजय दत्त सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं।
