Fighter First Song : दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर'( Fighter) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म का टीज़र सामने आया है तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रैलर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। वहीं फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने फाइटर का पहला गाना रिलीज हो सकता है।
सिद्धार्थ आनंद( Sidharth Anand) निर्माता फिल्म फाइटर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। सिद्धार्थ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तारीख डालते हुए लिखा है "15 दिसम्बर को कुछ स्पेशल" जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दिन फिल्म को लेकर नई अपडेट आ सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसम्बर को फाइटर का पहला गाना रिलीज हो सकता है। फैंस भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं ऐसे में यह खबर फाइटर के फैंस को खुश कर सकती है। वहीं आज, 12 दिसंबर को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण सिंह ग्रोवर( Karan Singh Grover) को स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल उर्फ ताज के रूप में चित्रित करते हुए वाला पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में करण काफी सौम्य लग रहे हैं और वह वायु सेना की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं . दीपिका ने फाइटर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल कॉल साइन: ताज ,स्क्वाड्रन पायलट यूनिट: एयर ड्रैगन्स फाइटर फॉरएवर।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
