'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, शाहरुख खान को याद करते हुए लिखी ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2025, 09:20 AM IST

Deepika Padukone Cryptic Post: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अभी हाल ही में फिल्म फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 (Kalki 2898 AD 2) से बाहर होने पर पहली बार पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लेसन को याद करते हुए पोस्ट लिखा।

Deepika Padukone Cryptic Post: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बनी हुई है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण को फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 (Kalki 2898 AD 2) से हटा दिया गया है। इस फिल्म से हटने के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण ने क्या अपडेट दिया है।

Deepika Padukone Cryptic Post

Image Source: Deepika Padukone Instagram

'कल्कि 2898 एडी 2' से हटने के बाद दीपिका ने शेयर किया पहला पोस्ट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम पोस्ट है जिसमें वो फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 से बाहर होने के बाद कुछ लिखती हुई नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) के सेट से एक बीटीएस फोटो शेयर की। लेकिन इस फोटो से ज्यादा दीपिका पादुकोण का कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में उन्होंने 18 साल पुराना लेसन शेयर किया, जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने उन्हें ओम शांति ओम (Om Shanti Om) के सेट पर सिखाया था। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'लगभग 18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे पहली सीख दी कि फिल्म बनाने का एक्सपीरियंस और साथ काम करने वाले लोग, उसकी सक्सेस से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं। शायद यही वजह है कि हम साथ में अपनी 6वीं फिल्म बना रहे हैं?' इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म किंग की पहले दिन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ हाना खान (Suhana Khan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी अहम रोल में हैं।

End of Feed