Deepika Padukone Baby Bump Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेबी बंप की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका और रणवीर सिंह काफी प्यारे लग रहे हैं। जैसे ही दीपिका ने ये फोटोज शेयर की वैसे ही उन लोगों का मुंह बंद हो गया था जो बार बार यह दावा कर रहे थे कि एक्ट्रेस का बेबी बंप नकली है। क्योंकि इन तस्वीरों ने दीपिका ने अपने बेबी बंप को पूरी तरह से रिवील कर दिया है। उन्होंने एक बार एक टोटल 13 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें दीपिका का लुक देख लोग हैरान रह गए हैं। यूजर्स का मानना है कि दीपिका से पहले शायद ही कोई एक्ट्रेस बेबी बंप में इतनी प्यारी नजर आई है। फोटोज में हम दीपिका को एक से ज्यादा ड्रेस में देख सकते हैं लेकिन सभी में वह काफी प्यारी दिख रही हैं। यहां इन फोटोज पर सामने आ रहे फैंस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज डेट और No Entry के सीक्वल पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी, कहा- '2025 से हम शुरू..'। Exclusive
Deepika Padukone Baby Bump Photos
दीपिका का बेबी बंप देख हुई बोलती बंद
दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को लेकर बात करने वाले लोगों का अब मुंब बंद हो गया है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में भी इस बात को शेयर किया है जो लोग एक्ट्रेस के बेबी बंप को फेक बता रहे थे, यह तस्वीरें उनके लिए एक सबूत की तरह हैं और इनको देखने के बाद उनका मुंह अपने आप बंद हो जाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब कहां गए फेक बेबी बंप बताने वाले।' एक और यूजर ने लिखा, 'दीपिका की ये तस्वीरें कमाल हैं, कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है।'
