बॉलीवुड

झूठी निकलीं Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan की तलाक की खबरें! बेटी संग जलसा के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Aishwarya Spotted Outside Jalsa With Daughter Aaradhya:अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में जलसा के बाहर बेटी के साथ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का उनकी बेटी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Abhishek-Aishwarya (credit Pic: Instagram)

Aishwarya Spotted Outside Jalsa With Daughter Aaradhya: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरों सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इन सभी अटकलों के बीच ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ अपने ससुराल के बाहर पहुंचीं। एक्ट्रेस अपने बेटी के साथ नजर आई। अराध्या उस समय स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दी जिसका साफ मतलब है कि दोनों सीधा स्कूल से घर पहुंचे थे। हालांकि ऐश्वर्या और अराध्या ने पैपारजी को कोई पोज नहीं दिया। दोनों सीधा अपनी गाड़ी से घर के अंदर चले गए। ये भी पढ़ें- IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, आतंकवादियों के नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद

ऐश्वर्या और अराध्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐश्वर्या ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने उस दौरान किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया। मां-बेटी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि दोनों के बीच चीजें ठीक है।

बेटी अराध्या संग जलसा के बाहर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय

अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ अकेले एंट्री ली थी। एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ किसी फोटो में नजर नहीं आई जिसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी को 17 साल हो गए हैं। कपल ने अपनी लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है। कपल ने अपने तलाक की खबरों पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिनों पहले अभिषेक अपने घर के बाहर स्पॉट हुए थे। एक्टर के हाथ में वेडिंग रिंग नहीं थी जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article