R. Madhavan in Ajay Devgn's De De Pyaar De 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही लव रंजन और भूषण कुमार ने अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की घोषणा की। मेकर्स ने पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके सीक्वल को बनाने की तैयार शुरू कर दी हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अजय देवगन स्टारर में अनिल कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे लेकिन अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में आर. माधवन (R. Madhavan) की एंट्री होती नजर आ रही है।
एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि अजय देवगन और आर माधवन एक बार फिर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में साथ नजर आएंगे। शुरुआत में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर को शामिल करने की खबर थी लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आर. माधवन क इस रोल के चुना गया है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बन रही यह सीक्वल 1 मई, 2025 को रिलीज होगी।
बता दें 'दे दे प्यार दे 2' से पहले अजय देवगन और आर. माधवन को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'शैतान' में देखा गया था। इस फिल्म में आर. माधवन को नेगेटिव रोल में देखा गया था, जो सभी लोगों को खूब पसंद आया। फिल्म में जानकी बोदिवाला और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आई थीं। इसके बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।
