Ajay-Rakul's De De Pyaar De 2: साल 2019 में अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने पहली बार फिल्म 'दे दे प्यार दे' (De De Pyaar De) में काम किया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन अकिव अली ने किया था। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके अनुसार मेकर्स ने 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल को बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। टीम पुराने किरदारों एक साथ फिल्म को बनाने के लिए एकदम तैयार है। सुनने में आ रहा है कि 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग मई के लास्ट तक शुरू करने की पूरी उम्मीद है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। इस फिल्म की शूटिंग मई के अंत या फिर जून की शुरुआत में स्टार्ट कर दी जाएगी। फैन्स भी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस जोड़ी को पहले भी फैन्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा इस बार लव रंजन उठा सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, जिनपर अभिनेता दिन-रात काम कर रहे हैं। इस समय अजय देवगन अपकमिंग फिल्म 'शैतान' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 8 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म में आर माधवन और ज्योतिका लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 'शैतान' के अलावा अजय देवगन जल्द ही 'सिंघम अगेन', 'औरों में कहां दम था' और 'रेड 2' जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगे।
