Deepotsav पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे CM योगी, पद्मश्री सोनू निगम ने दिया है स्वर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 02:41 PM IST

Hanuman Chalisa new version: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर अयोध्या में हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इसे पार्श्व गायक व पद्मश्री सोनू निगम ने स्वर दिया है।

CM Yogi Adityanath to release new version of Hanuman Chalisa: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अयोध्या में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। इस बार अयोध्या में छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है और रिकॉर्ड दीपों को जलाकर इस बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार 17 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं और उनके आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पीएम मोदी शाम 6.30 बजे सरयू घाट पर आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वो रात को ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे।

Deepotsav पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे CM योगी, पद्मश्री सोनू निगम ने दिया है स्वर

वहीं हर वर्ष की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर अयोध्या में हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इसे पार्श्व गायक व पद्मश्री सोनू निगम ने स्वर दिया है। बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि "श्री हनुमान चालीसा का यह गायन मधुर, सुखदायक और भव्य है।" सोनू निगम अयोध्या में श्रोताओं के बीच अपनी गायिकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

End of Feed