Cirkus Occupancy Report Day 1: रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी की मूवी सर्कस ने दर्ज कराई 15 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

Cirkus Occupancy Report Day 1: ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी की सर्कस ने सिर्फ 15 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म सर्कस को मॉर्निंग शोज में दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं। खराब ऑक्यूपेंसी रेट का असर सर्कस की पहले दिन की कमाई पर भी पड़ेगा।

Cirkus Occupancy Report Day 1: साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म सर्कस (Cirkus) क्रिसमस के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में कदम रख चुकी है। फिल्म सर्कस का डायरेक्शन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने किया है और इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सर्कस से ट्रेड एक्सपर्ट्स को बहुत सारी उम्मीदें थीं। ट्रेड एक्सपर्ट्स यह मानकर चल रहे थे कि रोहित शेट्टी की सर्कस रिलीज होते ही कमाई करना शुरू कर देगी लेकिन इसकी शुरुआत देखकर ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर यह मूवी पहले वीकेंड में ही धराशायी हो जाएगी। फिल्म सर्कस की शुरुआत बहुत ही धीमी रही है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स थोड़े निराश नजर आ रहे हैं।

Cirkus Occupancy Report Day 1

अगर ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सर्कस ने अपने मॉर्निंग शोज में केवल 15 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है। फिल्म ने 15 प्रतिशत का ऑक्यूपेंस रेट तब दर्ज कराया है, जब सिनेमाघरों में जेम्स कैमरून की अवतार 2 भी चल रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच सिनेमाघरों की स्क्रीन्स डिवाइड हैं, इसके बाद भी सर्कस का ऑक्यूपेंसी रेट सिर्फ 15 प्रतिशत रहा है। अगर शाम तक फिल्म के ऑक्यूपेंसी रेट में उछाल नहीं आती है तो रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सर्कस ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

End of Feed