सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुईं चित्रांगदा सिंह की एंट्री, बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आएगी जोड़ी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2025, 03:26 PM IST

Salman Khan Movie New Entry: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म को लेकर एक बड़ा सामने आया है। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस गदगद हो गए हैं।

Salman Khan Movie New Entry: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमन खान (Salman Khan) लंबे समय से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान की एक के बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हो रही हैं। इसी बीच सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने के लिए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) से हाथ मिलाया है। सलमान खान इस बार फौजी के किरदार में नजर आने वाले हैं। गलवान वैली पर बन रही इस फिल्म को लेकर एक के बाद नई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म में साकिब सलीम (Saqib Saleem) की एंट्री हुई है। अब एक एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

Salman Khan Movie New Entry

सलमान खान की फिल्म में हुई चित्रांगदा सिंह की एंट्री

सलमान खान और अपूर्व लाखिया की अपकमिंग फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सलमान खान की इस फिल्म में साकिब सलीम के बाद अब एक एक्ट्रेस की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। India Today की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) फीमेल लीड रोल में होंगी। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे एक साथ धमाल मचाने वाली है। आपको बता दें कि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पहली बार साथ में काम करने वाले हैं।

End of Feed