'चिरंजीवी हनुमान-द एटरनल' की रिलीज डेट आई सामने, इंडिया की पहली एआई फिल्म को सिनेमाघरों में देखेंगे दर्शक

Chiranjeevi Hanuman-The Enternal Release Date : इंडिया की पहली एआई फिल्म "चिरंजीवी हनुमान-द एटरनल" बनकर रेडी हो गई। इंतजार है तो इसके रिलीज होने का मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जिसके सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज हो रही है ये मूवी ।

Chiranjeevi Hanuman-The Enternal Release Date: विक्रम मल्होत्रा और विजय सुब्रमण्यम प्रोड्यूस पहली एआई फिल्म "चिरंजीवी हनुमान- द एटरनल" जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को पूरी तरह से एआई से बनाया गया है। जिसमें भगवान हनुमान से जुड़ी पौराणिक कथा को बखूबी दिखाया जाएगा। फिल्म के नाम से लेकर इसके कान्सेप्ट तक की खूब चर्चा हो रही है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ये जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है "चिरंजीवी हनुमान"

Chiranjeevi Hanuman-The Enternal Release Date

Image Source: Intsagram

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क मिलकर पहली बार भगवान हनुमान की दिव्य कहानी बड़े पर्दे पर AI के जरिए उतार रहा है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है । 'चिरंजीवी हनुमान' ( Chiranjeevi Hanuman) फिल्म हनुमान जयंती 2026 पर रिलीज़ होगी। इस मूवी में भगवान हनुमान की शाश्वत कहानी पर आधारित अपनी तरह की पहली 'मेड-इन-AI', 'मेड-इन-इंडिया' फीचर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। मेकर्स ने खुलासा किया है कि चिरंजीवी हनुमान - द इटरनल ,यह फिल्म हनुमान जयंती 2026 के शुभ अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed