Chhava के लिए Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna ने कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Vicky Kaushal and Rashmika Mandanna's Chhava: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' (Chhava) तैयारियां शुरू कर ली हैं। आइए जानें फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी।

Vicky Kaushal and Rashmika Mandanna's Chhava: बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग काम किया था। अब दोनों ने एक बार फिर हिस्टोरिकल ड्रामा 'छावा' (Chhava) के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में विक्की कौशल के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी, जिन्हें येसूबाई भोंसले के रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म के लिए अब दोनों एक्टर्स ने कमर कस ली है।

Rashmika Mandanna and Vicky Kaushal

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'छावा' की शूटिंग 16 अक्टूबर को मुंबई में शुरू होने वाली है। इस फिल्म का पहला शेड्यूल एक हफ्ते का होने वाला है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल को पहली बार ऑनस्क्रीन लीड रोल में देखा जाएगा।

End of Feed