Chaand Mera Dil Twitter Review: लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल, फैंस ने गानों को बताया मूवी की जान

करण जौहर के बैनर में बनी फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। चांद मेरा दिल को फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों को लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

Chaand Mera Dil Twitter and Fan Review: करण जौहर का बैनर हमेशा से ही पाथब्रेकिंग लव स्टोरी बनाने के लिए जाना जाता रहा है। बदलते वक्त के साथ करण जौहर के बैनर ने ऐसी-ऐसी लव स्टोरीज पेश की हैं, जिन्होंने दर्शकों की सोच को प्रभावित किया है। 22 मई के दिन करण जौहर के बैनर की चांद मेरा दिल रिलीज हुई है, जिसमें लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। क्या चांद मेरा दिल की कहानी ऐसी है कि दर्शक इसे सालों-साल याद रखेंगे और ये 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों में अपनी एक अलग छाप छोड़ पाएगी? फिल्म चांद मेरा दिल का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों की मानें तो लक्ष्य-अनन्या की मूवी में ये दम है। दर्शकों ने इसे साल 2026 की सेंसेशनल लव स्टोरी बताया है। (ये भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी थी Govinda का करियर...इस एक्टर ने उठाया फायदा और बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार)

Chaand Mera Dil Twitter Review

Chaand Mera Dil Twitter Review

दर्शकों को कैसी लग रही है Chaand Mera Dil

फिल्म चांद मेरा दिल को सुबह-सुबह देखने के लिए पहुंचे दर्शकों की मानें तो लक्ष्य और अनन्या की जबरदस्त केमिस्ट्री ने उनका दिल जीत लिया है। पिछले कुछ समय में रिलीज हुईं बहुत कम फिल्मों में ऐसा देखने को मिला है कि लीड पेयर स्क्रीन पर इतना प्यारा लगा हो। जहां तक बात कहानी की है तो ये सामान्य लव स्टोरी से हटकर समाज को नई दिशा देने की कोशिश करती है। इसमें दिखाया गया है कि प्यार से बढ़कर इज्जत है और अगर आपका प्यार आपकी इज्जत नहीं करता है तो हकीकत में उसका इश्क झूठ है। (ये भी पढ़ें: कहां पैदा हुए थे Salman Khan? "मुंबई" है गलत जवाब)

थिएटर से एक दर्शक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, "लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल एक सरप्राइज पैकेज है। ये फिल्म इश्क का एक नया नजरिया पेश करती है, जो फिल्मों में नहीं दिखाया जाता है। ये फिल्म धीरे-धीरे लोगों के बीच जगह बना लेगी।" तो वहीं दूसरे इंसान ने लिखा है, "चांद मेरा दिल 2026 की सबसे सेंसेशनल मूवी है, जो जेन-जी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि इश्क करना आसान है लेकिन इसे निभाना बहुत मुश्किल है।"

End of Feed