Is Prabhas's deactivated his Instagram Account: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास (Prabhas) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर से प्रभास के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। हाल ही में प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट बिना किसी जानकारी या बयान दिए ही इंटरनेट से गायब हो गया है। अभिनेता की प्रोफाइल भी दिखाई नहीं दे रही है। कई लोगों को लग रहा है कि कहीं प्रभास के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक तो नहीं कर लिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि प्रभास ने अभी तक इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट करने को लेकर फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया पर कोई बड़ी जानकारी भी साझा नहीं की है। फेसबुक पर उनका लास्ट पोस्ट अपकमिंग फिल्म 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' (Salaar: Part 1- Ceasefire) की रिलीज डेट को लेकर है, जो 22 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सलार' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। प्रभास की 'सलार' की टक्कर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' (Dunki) से होती दिखाई देगी। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहे महाक्लैश को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। शाहरुख खान की फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
