Border 2 हिट होते ही वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर, अहान शेट्टी ने भी लिया आशीर्वाद

Sunny deol Video: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Sunny deol Video: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का सिक्का चल रहा है। दुनियाभर में सनी देओल की इस मूवी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

sunny deol video

pic credit- viral bhayani

वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। इस क्लिप में पहले वरुण घवन सनी देओल के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अहान शेट्टी ने भी सनी देओल से आशीर्वाद लिया है। वहीं सनी देओल ने भी दोनों को गले लगाया है। इस क्लिप पर सभी की नजरें टिक गई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छे संस्कार है वरुण और अहान के' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सनी देओल की फिल्म देखने लायक है।'

End of Feed