'नो एंट्री 2' से सलमान, अनिल और फरदीन के बाहर होने पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये हमारा नुकसान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2025, 01:34 PM IST

Boney Kapoor on No Entry 2: फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) में स्टार्स सलमान खान (Salman Khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फरदीन खान (Fardeen Khan) नजर नहीं आएंगे। अब इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं बोनी कपूर ने क्या कहा...

Boney Kapoor on No Entry 2: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म नो एंट्री (No Entry) के सीक्वल इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस सीक्वल को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) को लेकर खबर सामने आई थी इस मूवी में नए स्टार्स की एंट्री होने वाली है। फिल्म में पहले पार्ट वाले स्टार्स सलमान खान (Salman Khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फरदीन खान (Fardeen Khan) नजर नहीं आएंगे। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब इसको लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने भी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं बोनी कपूर ने क्या कहा है।

Boney Kapoor on No Entry 2

Image Source: IMDb

बोनी कपूर ने कही ये बात

फिल्म नो एंट्री 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म नो एंट्री 2 के प्रोड्यूसर बोनी कपूर का एक बयान है जो खूब वायरल हो रहा है। बोनी कपूर ने अभी हाल ही में एक इवेंट में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के फिल्म में काम न करे पर बोला। उन्होंने कहा कि 'ये हमारा नुकसान है कि हम वही स्टार कास्ट नहीं रख पाए। हमने 8-10 साल तक इंतज़ार किया, लेकिन कुछ हो नहीं सका। उनकी कमी खलेगी। अब हम जवान एक्टर्स के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन सलमान, अनिल और फरदीन की याद आएगी।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'वक्त निकल गया इंतज़ार में, और अब नई टीम के साथ कुछ नया हो सकता है शायद सब कुछ अलग हो। लेकिन मौका हाथ से निकल गया। गाड़ी आगे बढ़ गई है। अब ये अफसोस रहेगा कि वही टीम नहीं है। सलमान शानदार इंसान है, अनिल भी कमाल का भाई और एक्टर है। फरदीन फिल्म इंडस्ट्री का बेस्ट इंसान है। उनकी कमी खलेगी। लेकिन अब आगे बढ़ गए हैं, उम्मीद है फैसला सही होगा।'

End of Feed