Bombay High Court protects Akshay Kumar personality rights: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि लोग उनके नाम और चेहरे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके डीपफेक वीडियोज बनाकर वायरल कर रहे हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इस मामले पर अब कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अक्षय कुमार के डीपफेक वीडियोज को हटाने के निर्देश दे दिए है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- akshay kumar instagram
अक्षय कुमार को कोर्ट ने दी राहत
हाल ही में अक्षय कुमार को महर्षि वाल्मिकी की भूमिका में दिखाने वाला एक डीपफेक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिससे एक्टर का कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हाल ही में मुझे कुछ AI-जनरेटेड वीडियो मिले, जिनमें मुझे महर्षि वाल्मिकी की भूमिका में दिखाया गया है। मैं ये बोलना चाहता हूं कि ये सभी वीडियो नकली हैं और AI से बनाए गए हैं।' बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस वीडियो को हटाने का आदेश दिया है और इसे 'बेहद चिंताजनक' बताया है। कोर्ट ने अक्षय कुमार को निशाना बनाने वाले डीपफेक कंटेंट पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत पर जोर दिया, गुरुवार को इस मामले पर जस्टिस आरिफ डॉक्टर ने कहा, 'ऐसे कंटेंट को तुरंत हर जगह से हटाने की जरूरत है, न सिर्फ एक्टर के हित में बल्कि जनहित में भी।' कोर्ट ने एक बहुत परेशान करने वाले डीपफेक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें अक्षय कुमार को सांप्रदायिक टिप्पणी और ऋषि वाल्मिकी के बारे में टिप्पणी करते दिखाया गया। कोर्ट ने इस मामले को बेहद चिंताजनक बताया है। बता दें कि इससे पहले भी कई एक्टर्स कोर्ट डीपफेक वीडियोज और तस्वीरों के मामले में कोर्ट जा चुके हैं।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार को लेकर खबरें आ रही हैं कि वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' के हिंदी रीमेक के लिए उन्हें अभिनेता को चुना गया है। इसके अलवा भी अक्षय कुमार की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' से लेकर हेरा फेरी 3 तक के नाम शामिल है। फैंस इन मूवीज को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
