सोशल मीडिया पर किसी की भी तस्वीर उठाकर उसका मनचाहा इस्तेमाल करना अब आसान नहीं रहने वाला है। खासकर तब, जब मामला किसी महिला की पहचान और सम्मान से जुड़ा हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की तस्वीरों और AI से बनाए गए फर्जी कंटेंट का इस्तेमाल करने वालों को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने एक्ट्रेस की प्राइवेसी और पहचान से जुड़े अधिकारों का ध्यान रखते हुए आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana के सेट से सामने आई रणबीर-राहा की प्यारी तस्वीरें, आलिया भट्ट ने पति के लिए लिखा खास मैसेज)
अनन्या पांडे को मिली राहत (pic credit-instagram)
अनन्या पांडे ने क्यों खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा?
दरअसल, अनन्या पांडे ने अपनी तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनका कहना था कि कई कंपनियां बिना उनकी इजाजत के उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल अपने सामान के प्रचार में कर रही हैं। इतना ही नहीं, AI की मदद से उनकी नकली तस्वीरें और वीडियो भी बनाए जा रहे थे। अनन्या ने ऐसे लोगों और कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। Live Law India की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस माधव जामदार ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि इस तरह का कंटेंट अनन्या की निजता, पहचान और सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है। कोर्ट ने ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने का आदेश दिया। अनन्या पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले सलमान खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, नागार्जुन, अरिजीत सिंह और कुमार सानू जैसे सितारे भी अपने नाम, आवाज और तस्वीरों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए अदालत पहुंच चुके हैं।
कृति सेनन को भी डीपफेक मामले में मिली राहत
हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने कृति सेनन को भी राहत दी थी। कोर्ट ने उनकी अश्लील डीपफेक तस्वीरों, फर्जी अकाउंट और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले AI चैटबॉट्स के खिलाफ सीमित अंतरिम सुरक्षा दी। 29 अक्टूबर 2026 के आदेश में कोर्ट ने कुछ खास लिंक और कंटेंट हटाने का निर्देश दिया। हालांकि, अदालत ने साफ किया कि खबरों, फिल्म रिव्यू, आलोचना, व्यंग्य और फैन द्वारा बनाए गए कंटेंट पर इस आदेश से रोक नहीं लगेगी।
