Govardhan Asrani Death: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) अब हमारे बीच नहीं रहे। 20 अक्टूबर को 84 साल की उम्र में गोवर्धन असरानी का निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में उदासी छा गई। आम लोगों से लेकर नेता-अभिनेता तक गोवर्धन असरानी को याद करते हुए नजर आए। गोवर्धन असरानी के पुराने वीडियो और फोटोज से पूरा सोशल मीडिया भर गया। गोवर्धन असरानी के दुनिया से जाने के बाद अब एक-एक कर के बॉलीवुड स्टार्स भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने गोवर्धन असरानी ने श्रद्धांजलि दी है।
Image Source: Sholay Movie
अक्षय ने X पर असरानी संग फोटो शेयर कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने लिखा कि 'असरानी जी के जाने से दिल दुखी है, कुछ बोलने को शब्द ही नहीं। बस एक हफ्ते पहले 'हैवान' (Haiwaan) के शूट पर हमने गर्मजोशी से गले मिले थे। कितने प्यारे इंसान थे वो। उनकी कॉमिक टाइमिंग तो लाजवाब थी। मेरी हर सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) से लेकर 'भागम भाग' (Bhagam Bhag), 'दे दना दन' (De Dana Dan), 'वेलकम' (Welcome) और अब हमारी रिलीज ना हुई 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) और 'हैवान' हर जगह उनसे इतना कुछ सीखा। इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। भगवान आपको आशीर्वाद दे, असरानी सर, आपने हमें हंसने की लाखों वजहें दीं। ओम शांति।'
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने X पर असरानी जी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रिय असरानी जी! थैंक्स फॉर मेकिंग द वर्ल्ड ए बेटर प्लेस विद योर पर्सोना! ऑन एंड ऑफ स्क्रीन। हम आपको फिजिकल फॉर्म में मिस करेंगे लेकिन सिनेमा और आपकी हंसाने की कला सालों तक जिंदा रखेगी। ओम शांति!'
आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'असरानी के जाने से बहुत दुख हुआ। एक सच्चे आइकॉन, जिनकी चतुराई, गर्मजोशी और यादगार परफॉर्मेंस ने पीढ़ियों को रोशन किया। उनकी विरासत हर हंसी और हर दिल के टच में जिंदा रहेगी। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। लिखा, 'असरानी जी के जाने की खबर से दुखी हूं। उनकी एनर्जी, उत्साह और जोश ने स्क्रीन पर धमाल मचाया और ऑफ-स्क्रीन वो उतने ही मजाकिया और प्यारे थे। परिवार को गहरी संवेदना।'
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी दुख जताया। लिखा, 'श्री गोवर्धन असरानी जी सिर्फ कलाकार नहीं थे, बल्कि हम सबकी जिंदगी का हिस्सा लगते थे। बचपन से वो फैमिली मेंबर जैसे थे। उनके जीवंत रोल्स और प्लेफुल कैरेक्टर्स में गहरी इमोशनल डेप्थ थी, साथ ही कमाल की कॉमिक टाइमिंग।'
'शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने PTI को बताया, 'ये अचानक हुआ, कुछ दिनों पहले मिले थे बिल्कुल ठीक लग रहे थे। उन्होंने बहुत काम किया। मैं उन्हें लंबे वक्त तक याद रखूंगा।'
ANI को दिए इंटरव्यू में रजा मुराद (Raza Murad) ने कहा, 'असरानी साहब के जाने से एक दौर खत्म हो गया। लगभग 60 साल का वो दौर, जो गर्व से भरा था। मुझे लगता है, असरानी साहब जैसी बहुमुखी प्रतिभा किसी और में नहीं थी, सिवाय दो-तीन कलाकारों के। कॉमिक रोल दो, विलेन रोल दो, सीरियस रोल दो, वो गुजराती और हिंदी फिल्मों में हीरो भी बने। जो भी रोल मिला, उन्होंने कमाल किया।'
