एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का ग्लैमर ही कुछ ऐसा है कि हर कोई खिंचा चला आता है। आप इंडस्ट्री से रिश्ता रखते हो या फिर आउटसाइडर हो... एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां काम करने के बाद और लोकप्रियता पाने के बाद भी यहां से भाग खड़े होते हैं। इन कलाकारों को ग्लैमर की दुनिया इतना परेशान कर देती है कि इन्हें इसे छोड़कर ही शांति मिलती है। अपनी आज की खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही 5 कलाकारों के नाम बताएंगे जो लोकप्रिय होने के बाद ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर चले गए।
1. राजीव वर्मा (Rajeev Verma)

Rajeev Verma (Image Source: Social Media)
बॉलीवुड एक्टर राजीव वर्मा को दर्शकों ने कई फिल्मों में पिता के रोल में देखा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और लोगों के दिलों में कुछ ही समय में खास जगह बना ली। इसके बाद वो बॉलीवुड की तरफ बड़े और उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से शुरुआत की। इस फिल्म में वो सलमान खान के पिता बने और पर्दे पर छा गए। सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और भोपाल शिफ्ट हो गए। (ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi को हीरो लेना चाहता है ये धांसू डायरेक्टर, ट्वीट करके किया शॉक)
2. असिन (Asin)

Asin (Image Source: Social Media)
साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपने हुनर का परचम लहराने वाली अदाकारा असिन भी टॉप पर पहुंचने के बाद इंडस्ट्री को छोड़कर चल दीं। उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया और फिर कभी भी फिल्मों में नहीं दिखीं। असिन ने जब इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया था तब वो टॉप की हीरोइन थीं लेकिन उन्होंने पर्सनल लाइफ को सबसे ऊपर रखा और फैंस को तड़पना हुआ छोड़कर चली गईं। (ये भी पढ़ें: होटल चलाकर घरवालों का पेट पाल रहा Salman Khan का ऑनस्क्रीन बाप, मुंबई छोड़कर लौटा घर)
3. सना खान (Sana Khan)

Sana Khan (Image Source: Social Media)
टीवी अदाकारा सना खान भी अपने करियर में सफल थीं लेकिन अचानक से उन्होंने एक्टिंग को बाय कहने का फैसला लिया। सनी के अनुसार उन्हें अपने दीन से ज्ञान मिला, जिसके दम पर उन्होंने जिंदगी को नई दिशा में ले जाने का फैसला लिया और अब वो ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह से दूर हैं। सना खान ऐलान कर चुकी हैं कि वो कभी भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं लौटेंगी।
4. जायरा वसीम (Zaira Waseem)

Zaira Wasim (Image Source: Social Media)
आमिर खान की फिल्म दंगल से अचानक चर्चा में आने वाली अदाकारा जायरा वसीम ने सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सफल फिल्में दीं लेकिन एक दिन अचानक से उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान कर दिया कि वो फिल्मों से दूर हो रही हैं। जायरा का छोटी सी उम्र में अचानक से फिल्मों से दूर होना लोगों को अटपटा लगा लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने भी दीन की खातिर ये फैसला लिया और फिर कभी भी ग्लैमर वर्ल्ड में नहीं लौटीं।
5. ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni)

Mamta Kulkarni (Image Source: Social Media)
90 के दशक की सबसे बेबाक अदाकाराओं में से एक ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से ऐसा जुड़ा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देश ही छोड़कर जाना पड़ा। थोड़े समय पहले वो अचानक से चर्चाओं में आईं और लोगों को पता चला कि वो साध्वी बन चुकी हैं। ममता कुलकर्णी ने साध्वी बनने के बाद कभी भी फिल्मों में लौटने की कोशिश नहीं की। वो कुछ टीवी रिएलिटी शोज में जरूर दिखाई दीं लेकिन फिल्मों में नजर नहीं आईं।
