Alia Bhatt के बाद अब पापा बनने की तैयारी में लगे Varun Dhawan? इवेंट में दिया मजेदार जवाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2023, 08:53 AM IST

Varun Dhawan and Alia bhatt: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फैमिली प्लानिंग को लेकर अब एक मजेदार जवाब दिया है। हाल ही में वरुण धवन अपने कुछ सबसे खास दोस्तों में से एक आलिया भट्ट के साथ एक इवेंट में नजर आए हैं। इस इवेंट में वरुण से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल पूछा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बोले वरुण धवन।
  • आलिया भट्ट के बाद पापा बनने की तैयारी में वरुण धवन।
  • पेरेंट्स बनने को लेकर वरुण धवन ने दिया मजेदार जवाब।

Varun Dhawan and Alia bhatt: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन(Varun Dhawan) की शादी को अब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, उन्होंने साल 2022 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा से शादी कर ली थी। हाल हीं में उनकी कुछ सबसे खास दोस्तों में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी राहा (Raha Kapoor) को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया के पेरेंट्स बनने के बाद अब क्या वरुण धवन भी पापा बनने की तैयारी कर रहे हैं? वरुण धवन और आलिया भट्ट एक साथ Zee Cine Awards 2023 के एक इवेंट में नजर आए हैं। इसी इवेंट में वरुण धवन से फैमिली प्लानिंग से जुड़ा सवाल पूछा गया है। जिस पर उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया है। बॉलीवुड में आलिया-वरुण की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी एक साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के साथ किया था। दोनों का बॉलीवुड करियर ही अभी तक काफी सफल रहा है।

Varun Dhawan and Alia Bhatt

Varun Dhawan and Alia Bhatt

क्या फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं वरुण धवन?

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक साथ Zee Cine Awards 2023 में नजर आए हैं। इस इवेंड में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की है। वरुण धवन से पूछा गया कि, आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी हैं अब आप कब पापा बन रहे हैं? जिसपर वरुण धवन ने कहा, 'इसके लिए तो मुझे अपनी पत्नी नताशा से पूछना पड़ेगा।' वरुण धवन का यह जवाब सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

End of Feed