Deepak Tijori accuses producer Mohan Nadar: बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर ने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर मोहन नडार पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक्टर ने प्रोड्यूसर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर दिया है। जिसके बाद अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनके एक थ्रिलर फिल्म के सह-निर्माता मोहन नादर ने उनके साथ 2.6 करोड़ रुपये की ठगी की हैं। दीपक की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। प्रोड्यूसर मोहन के खिलाफ फिलहाल आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अंबोली पुलिस एक मामले को बड़ी गंभीरता से ले रही है, जिस वजह से अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Bollywood actor Deepak Tijori
प्रोड्यूसर ने दीपक के साथ की धोखाधड़ी
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहन नादर एक थ्रिलर फिल्म 'टिप्पी' को बनाने वाले थे, इस फिल्म को बनाने के लिए ही वह दीपर तिजोरी से मिले थे। अपनी शिकायत में तिजोरी ने कहा कि नादर ने शूट लोकेशन के बहाने करीब 2.6 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। तिजोरी और नादर ने 2019 में 'टिप्पी' के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद मोहन ने दीपक से 2.6 करोड़ रुपये यह कहते हुए लिए कि उन्हें लंदन में शूट लोकेशन के भुगतान के लिए पैसे की जरूरत है, और वह बाद में यह पैसे लौटा देंगे।
नहीं पूरी हो सकी फिल्म
इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2019 में लंदन में शुरू हुई थी, नादर ने आखिरकार फिल्म को पूरा नहीं किया और जब तिजोरी ने पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उन्होंने दीपक को एक चेक दिया जो बाउंस होता रहा। जिसके बाद दीपक तिजोरी ने मोहन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में मामला दर्ज किया है। अब मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
