बॉलीवुड

Lawrence Bishnoi की धमकियों के बाद Salman Khan के घर पर लगा पुलिस का जमावड़ा, देखें VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 20, 2023, 08:52 AM IST

Salman khan and Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार से जान से मारने की कई धमकी मिल चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से सलमान खान की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मुंबई पुलिस सलमान खान की सुरक्षा में तैनात हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Image

Salman Khan and Lawrence Bishnoi

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान को मिल रही हैं जान से मारने की धमकी।
  • मुंबई पुलिस ने बढ़ाई 'भाईजान' की सुरक्षा।
  • सलमान खान के घर के बाहर तैनात मुबंई पुलिस।

Salman Khan and Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई के बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भी अब सलमान खान को एक धमकी भरा ईमेल भेजा है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही एक इंटरव्यू में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी और यह साफ कर दिया था कि उनकी जिंदगी का आखिरी गोल सलमान खान को मारना ही है। जेल में कैद लॉरेंस ने सलमान खान को पहले धमकी भरे अंदाज में मांफी मांगने के लिए कहा है। यह भी साफ कर दिया कि अगर सलमान माफी नहीं मांगते तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। लगातार मिल रही धमकियों के बाद अब मुंबई पुलिस भी हरकत में आ गई हैं।

अब सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर ने कुछ समय पहले एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी थी, जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान के घर के बाहर पुलिस का जमावड़ा नजर आ रहा है।

मुबंई पुलिस ने बढाई सलमान खान की सुरक्षा

सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर के बाहर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में भाईजान के घर के बाहर कई सारी पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही हैं। सिर्फ मुंबई पुलिस ही नहीं बल्कि सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोग और भी सतर्क हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ फैंस का गुस्सा फूट रहा है। लोग सरकार से लॉरेंस को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। सलमान खान को मिली धमकी के बाद अब हर कोई भाईजान की सुरक्षा की चिंता में लग गया है।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने ABP न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा,'मैं किसी और पर निर्भर नहीं रहूंगा। मेरे मन में बचपन से ही उनके लिए गुस्सा है। देर-सवेर उसका अहंकार टूटेगा। उन्हें हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए। अगर हमारा समाज माफ करता है तो मैं कुछ नहीं कहूंगा।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article