बॉलीवुड

मशहूर Comedian Khyali Saharan के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का मामला, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 17, 2023, 10:48 AM IST

Khyali Saharan Rape Case: टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द लॉफ्टर चैलेंज' से फेमस हुए कॉमेडियन ख्याली (Khyali Saharan) पर एक महिला ने रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस वजह से कॉमेडियन अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। ख्याली के खिलाफ रेप का यह मामला जयपुर में दर्ज किया गया है।

Image

Rape Case Against khayali Shahran

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ दर्ज हुआ रेप केस।
  • श्रीगंगानगर की महिला ने कॉमेडियन पर लगाए गंभीर आरोप।
  • जयपुर पुलिस ने ख्याली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Khyali Saharan Rape Case: टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द लॉफ्टर चैलेंज'से फेम कॉमेडियन ख्याली साहरण (Khyali Saharan) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। श्रीगंगानजर की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने कॉमेडियन पर रेप का संगीन मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत के बाद जयपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। ताजा जानकारी गुरुवार को यह घटना जयपुर के एक होटल में हुई थी। पुलिस ने भी इस मामले में जानकारी दी है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार जब महिला ने कॉमेडियन के खिलाफ आरोप लगाए तो मानसरोवर पुलिस थाने में ख्याली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि महिला के साथ यह घटना इसी सोमवार को हुई थी, जिसके एक घंटे बाद महिला ने पुलिस के सामने आकर मामला दर्ज करवाया है।

नौकरी दिलाने के बहाने किया रेप

महिला के आरोपों के अनुसार कॉमेडियन ख्याली ने नौकरी दिलाने के बहाने उन्हें मानसरोवर के एक होटल में बुलाया है। महिला ने इसके साथ ही पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कॉमेडियन उस समय नशे की हालत में थे, उनके लाख मना करने के बावजूद भी कॉमेडियन नहीं रुके और उनके साथ जबरदस्ती भी की है। इस मामले पर बात करते हुए मानसरोवर पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव ने कहा, 'महिला की शिकायत के बाद कॉमेडियन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की पूरी जांच बिना किसी दबाव के की जा रही है।'

फैंस ने जताई नाराजगी

कॉमेडियन के खिलाफ रेप केस की यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर फैंस कॉमेडियन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी की शक्ल देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि असल में वह कितना हैवान है।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर महिला के आरोप सही हैं तो ख्याली को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

इसके साथ ही महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि लगभग एक महीने पहले किसी दूसरी महिला से मिली जानकारी के आधार पर ये महिला कॉमेडियन के पास काम मांगने के लिए आई थी। जिसके बाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडियन ने दोनों महिलाओं को जबरदस्ती बीयर पीने के लिए भी मजबूर किया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article