Bobby Deol ने पत्नी Tania Deol संग शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो, किया बर्थडे विश

Bobby Deol Wish Tania Deol on Her Birthday: 90 के दशक के लोकप्रिय एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने हाल ही में एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए पत्नी तानिया देओल को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। बॉबी देओल और तानिया देओल की इस फोटो को देखने के बाद फैन्स तारीफ कर रहे हैं।

Bobby Deol Wish Tania Deol on Her Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने धांसू कमबैक ने सभी फैन्स को हैरान कर दिया है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'एनिमल' में विलेन के रोल में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए। 'एनिमल' की सफलता के अलावा बॉबी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी तानिया देओल (Tania Deol) के साथ एक बेहद प्यारी और रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद अब लोगों ने भी कमेंट्स में तारीफ करनी शुरू कर दी है।

Bobby Deol and Tania

बॉबी देओल ने पत्नी तानिया के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन दिया, 'मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बधाई।' फैन्स ने इस फोटो को देखने के बाद बॉबी देओल और तानिया देओल की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में एक बताया है। बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना और राहुल देव जैसे सेलेब्स ने भी तानिया को जन्मदिन की बधाई दी है।

End of Feed