आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पहली फीमेल लीड एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ (Sharwari Wagh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिका में है। बॉबी फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करेंगे। बॉबी और आलिया को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म के आलिया कड़ी ट्रेनिंग कर रही है। एक्ट्रेस अपनी हर फिल्म के कड़ी मेहनत करती हैं। वहीं, बॉबी देओल का नया लुक सामने आया है। एक्टर का ये नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म अल्फा के लिए है। एक्टर नए लुक के साथ अनंत अंबानी के रिस्पेशन पार्टी में शामिल हुए थे। नए लुक में बॉबी किलर लग रहे थे।
Alia Bhatt and Bobby Deol (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- खत्म हुआ Stree 2 का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर- राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर
अनंत और राधिका के मंगल उत्सव में बॉबी ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए थे। एक्टर ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। एक्टर ने अपने बालों को छोटा करवा लिया है और उनकी दाढ़ी भी हल्की सफेद नजर आ रही थी। एक्टर ने नए लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस एक्टर के नए लुक पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया था एल्फा का टीजर
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एल्फा का टीजर शेयर किया था। टीजर में एक्ट्रेस कहती हैं, ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोगाम का मोटो... सबसे पहले.. सबसे तेज... सबसे वीर ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा एल्फा। आखिरी में लिखा होता है फिल्मिंग। टीजर दर्शकों को काफी पंसद आया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की ये सातवीं फिल्म होगी।
