बॉलीवुड

खत्म हुआ Stree 2 का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर- राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर

Stree 2 Trailer: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर को दर्शकों को लोगों ने खूब पसंद किया था। आइए जानते हैं इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर किस दिन होगा रिलीज।

Image

Stree 2 Trailer (credit Pic: Instagram)

Stree 2 Trailer: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म का टीजर शेयर किया था। टीजर को दर्शको का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Bannerji), पकंज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होगा। इसी के साथ रिपोर्ट में कहा गया है फिल्म के ट्रेलर को बेड न्यूज के साथ अटैच किया जाएगा। ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री 2 अगले महीने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जून में आया था स्त्री 2 का टीजर

टीजर की शुरुआत एक स्त्री के मूर्ति के साथ होती है जिसमें लिखा होता है ओ स्त्री रक्षा करना। इसके बाद राजकुमार और अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी की झलक दिखता है। श्रद्धा कपूर इंटेस लुक में नजर आई। पकंज त्रिपाठी भी अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं। तमन्ना भाटिया भी वीडियो में नजर आती है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक बार इस धमाकेदार जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article