Bobby Deol at Anant-Radhika Wedding: बॉबी देओल (Bobby Deol) भी अपने भाई सनी देओल (Sunny Deol) के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का दमदार लुक काफी पसंद किया जा रहा है। नेवी ब्लू आउटफिट में बॉबी देओल को फैंस की जमकर तारीफ मिल रही है। बॉबी के इस लुक को देखकर फैंस एक्टर को इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री का बेस्ट विलेन करार दे रहे हैं। एनिमल की रिलीज के बाद से ही लगातार फैंस के चहेते बने हुए हैं।
इस बीच अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से बॉबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बच्चे संग बड़े प्यार से फोटो क्लिक करवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं और यूजर्स बॉबी को अपने फैंस को इतने अच्छे से ट्रीट करने के लिए पसंद भी करते हैं। यहां इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
बॉबी ने फिर जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर अब बॉबी देओल का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक छोटी उम्र के फैन को बॉबी की तरफ आते दिखा जा रहा है। जिसके बाद वह फैन एक्टर के साथ फोटो क्लिक करवाने की गुजारिश करता है और बॉबी तुरंत ही मान जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स को बॉबी देओल का ये व्यक्तित्व काफी पसंद आ रहा है।
