बॉलीवुड

सैफ अली खान के हॉलीडे की वजह से धर्मसंकट में पड़े प्रियदर्शन, सता रहा है अक्षय कुमार से नाराजगी का डर

Saif Ali Khan Movie With Priyadarshan: सैफ अली खान इन दिनों फैमिली वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और इस वजह से प्रियदर्शन के साथ उनकी नई फिल्म को शुरू करने में देरी हो रही है। सैफ के प्रोजेक्ट के साथ-साथ अभिनेता के हॉलिडे से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म पर असर पड़ रहा है।

Image

Akshay Kumar-Priyadarshan-Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Movie With Priyadarshan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कुछ दिनों पहले मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ एक धमाकेदार फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। प्रियदर्शन चाहते थे कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जुलाई में शुरू कर दिया जाए। डायरेक्टर फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए अगस्त का महिना चुना था। हैरान की बात यह है कि अब इस फिल्म में सैफ अली खान की वजह से देरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान इस समय फैमिली के साथ इंटरनेशनल हॉलिडे पर हैं। इसकी कारण फिल्म की शूटिंग शुरू होने लगातार देरी हो रही है।

सैफ अली खान के हॉलिडे एन्जॉय करने से प्रियदर्शन काफी नाराज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान के हॉलिडे की वजह से अब प्रियदर्शन को दो फिल्में देरी से शुरू होंगी। सैफ अली खान के ऐसा करने से प्रियदर्शन खुश नहीं हैं क्योंकि इससे सैफ स्टारर की तैयारी में लगभग एक महीने की देरी हो गई है, जिससे फिल्म की शूटिंग सितंबर तक शुरू हो जाएगी। बता दें सैफ अली खान का ये प्रोजेक्ट मलयालम हिट 'ओप्पम' का रीमेक है, जो 2016 में आई थी

वहीं दूसरी ओर प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ भी एक प्रोजेक्ट साइन किया हुआ है। सैफ अली खान की वजह से अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का ये प्रोजेक्ट भी देरी से शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट दिसंबर में शुरू होना था। अक्षय कुमार के पास इस समय बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट हैं, जिस वजह से एकता कपूर प्रोडक्शन के लिए उन्हें डेट्स निकलना मुश्किल होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article