Bobby Deol Next With Anurag Kashyap: साल 2023 में बॉबी देओल (Bobby Deol) को फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसमें बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में दिखाई दिए। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता और बॉबी देओल की बढ़ती लोकप्रियता को देखने के बाद इंडस्ट्री में मौजूद कई डायरेक्टर्स अब अभिनेता संग काम करना चाहते हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल को धांसू थ्रिलर मूवी ऑफर की है।
पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार बॉबी देओल ने अनुराग कश्यप संग एक थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन इस प्रोजेक्ट्स पर टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म एक गलत रेप केस में फंसाए गए इंसान के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म इस साल मई में फ्लोर पर जा सकती है।
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल साल 2017 से एक-दूसरे के साथ कम करने की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों की इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और शूटिंग शुरू करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। फैन्स उनकी सुपरहिट वेब सीरीज 'आश्रम' के अगले पार्ट का इंतजार है। इसके अलावा बॉबी देओल को जल्द ही सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में देखा जाएगा
