Bobby Deol at Luv-Kush Ramleela: दिल्ली की लव-कुश रामलीला पूरे भारत में काफी चर्चित है। इस राम लीला में बड़े से बड़े स्टार्स भाग लेते हैं। राम-लक्ष्मण से लेकर रावण-मंदोदरी तक के किरदार के लिए मंझे हुए कलाकारों को लिया जाता है। आज विजयादशमी के दिन रावण का दहन किया गया । जिसे करने के लिए अभिनेता बॉबी देओल आए थे। बॉबी देओल( Bobby Deol) ने तीर कमान के साथ रावण का दहन किया। बॉबी देओल को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुड़ गई। मैदान में सभी लोग बॉबी-बॉबी ही चिल्ला रहे थे। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कैसे बॉबी देओल ने तीर-कमान से रावण का दहन किया और पुतला फूंका।
बॉबी देओल आज दशहरे के मौके पर दिल्ली की लव-कुश रामलीला में आए, जहां पर उन्होंने बतौर चीफ गेस्ट एंट्री ली थी। बॉबी देओल ने आज का सबसे अहम काम किया, वो था रावण दहन। अभिनेता ने मंच पर खड़े होकर तीर-कमान छोड़े और रावण के पुतले का दहन किया। खास बात यह थी कि बॉबी देओल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लाखों की संख्या में लोग मैदान में खड़े हो गए और एक्टर की एक झलक पाने के लिए चिल्लाने लगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कैसे लोग हाथ में फोन लेकर बॉबी देओल का नाम लेते नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच बॉबी देओल की लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
बात करें पिछले साल की तो, पिछले साल सिंघम अगेन फिल्म की टीम ने रावण दहन किया था। इस मौके पर अजय देवगन, रोहित शेट्टी और करीना कपूर समेत पूरी टीम साथ नजर आई थी। यह दिल्ली की ऐसी राम-लीला है, जहां पर हर साल कोई न कोई बड़ा स्टार रावण दहन के लिए आता है। इस बार आयोजको ने बॉबी देओल को इन्वाइट किया था और वह यहां पहुंचे।
बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। अब वह नेक्स्ट प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। वह आलिया भट्ट और शारवरी की अल्फा में नजर आएंगें।।
