जानी मानी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। ये वारंट बुधवार को बुधवार की बेगुसराय कोर्ट ने जारी किया। उनपर वेब सीरीज 'XXX' के सीजन-2 में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर वारंट जारी किया।
Ekta Kapoor
शंभू कुमार ने 2020 में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीरीज 'XXX' के सीजन-2 में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। शंभू कुमार के वकील ऋषिकेश पाठक ने कहा यह सीरीज ALTBalaji पर दिखाई गई थी जो कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है। शोभा कपूर भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं।
ऋषिकेश पाठक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'अदालत ने उन्हें समन जारी किया था और उन्हें मामले के संबंध में पेश होने के लिए कहा था। इसके बाद एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया कि आपत्ति के बाद वेब सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था लेकिन वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया।
