Bigg Boss 17 Press Conference: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17 Promo) का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। बिग बॉस के हर सीजन के आखिरी हफ्ते में ही घर में मीडिया की एंट्री होती है, हालांकि इस बार कुछ उल्टा हो रहा है। बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही मीडिया के लोगों ने बिग बॉस के घर एंट्री ले ली है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की हालत पतली नजर आ रही है। बिग बॉस के प्रोमो में मीडिया जिग्ना वोरा से कई कड़वे सवाल पूछती नजर आ रही है। जिसे सुनकर मुनव्वर फारूकी के भी आंसू निकल आते हैं। जिग्ना वोहा से उनकी पर्सनल लाइफ और कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं।
Bigg Boss 17 Press Conference
यह भी पढ़ें- Leo Scene Leaked: थलपति विजय की 'लियो' को रिलीज से पहले लगा तगड़ा झटका, सोशल मीडिया पर लीक हुए फाइट सीन
जिसके बाद वह भी थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं। जेल से लेकर उनके बच्चे तक के बारे में बातें की जाती हैं, जिनको सुनकर मुनव्वर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाते हैं, आइए इस नए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
फूट-फूट कर रोने लगे मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारुकी को भी एक विवाद के चक्कर में कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा था, जब जिग्ना अपने जेल के एक्सपीरियंस को लेकर बात करती हैं तो मुनव्वर भी काफी इमोशनल हो जाते हैं। दरअसल जिग्ना मुंबई की बायकुला जेल में कुछ समय के लिए रह चुकी हैं। बिग बॉस 17 में एंट्री के बाद से ही मुनव्वर और जिग्ना के अच्छे रिश्ते नजर आ रहे हैं।
