Bigg Boss 16: Sherlyn Chopra ने सरेआम उधेड़ी राखी सावंत की बखिया, बोली 'हर 2-3 महीने में बॉयफ्रेंड बदलती...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:30 PM IST

Sherlyn lashes out at Rakhi: बॉलीवुड अदाकारा शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत को जवाब दिया है, जिन्होंने शर्लिन का मजाक उड़ाया था। इन दोनों अदाकाराओं के बीच साजिद खान मामले को लेकर लड़ाई हुई है। शर्लिन और राखी की लड़ाई की वजह से फैंस का मनोरंजन हो रहा है।

Sherlyn lashes out at Rakhi: बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने कुछ देर पहले मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा का जमकर मजाक उड़ाया था। शर्लिन चोपड़ा लगातार साजिद खान पर निशाना साध रही हैं और उनके खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया को जानकारी दी है कि साजिद खान (Sajid Khan) के साथ सलमान खान (Salman Khan) खड़े हैं, जिस कारण पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने मीडिया से इस मुद्दे पर बात की और शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का मजाक उड़ाया। राखी सावंत ने रोने की एक्टिंग करते हुए कहा कि पुलिस इसलिए शर्लिन चोपड़ा की शिकायत दर्ज नहीं कर रही है क्योंकि उसमें दम नहीं है। साजिद खान का अगर गुनाह होता तो पुलिस जरूर शर्लिन की शिकायत दर्ज करती।

Sherlyn-Rakhi

राखी सावंत के बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने जोरदार जवाब दिया है। शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राखी सावंत की बातों को सीरियस कैसे लें क्योंकि उनकी हरकतें ऐसी नहीं हैं। शर्लिन चोपड़ा के अनुसार, 'राखी सावंत को शरम आनी चाहिए कि वो ऐसी बातें कर रही है। वो क्या बोलती हैं उन्हें खुद नहीं पता है। राखी सावंत जो 31 किलो मेकअप लगाकर खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है, हमने उससे कुछ कहा है क्या? वो हर 2-3 महीनों में अपना बॉयफ्रेंड बदलती है, हमने उससे कोई सवाल किया... वो बिग बॉस के हर सीजन में अपना नया पति ले आती है, किसी ने उससे सवाल किया? राखी की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'

End of Feed