Munna Bhai 3 की तैयारी तेज, Rajkumar Hirani और Farhad Samji ने मिलाया हाथ; 2027 में शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 4, 2026, 12:15 PM IST

Munna Bhai 3 Update: मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। फिल्म के लेखन को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Munna Bhai 3 Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘मुन्ना भाई’ (Munna Bhai) के तीसरे पार्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की मुन्ना और सर्किट वाली जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यही वजह है कि जब भी इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कोई खबर आती है, फैंस की उत्सुकता बढ़ जाती है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जो इसके बनने की उम्मीदों को और मजबूत करता है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म मुन्ना भाई 3 (Munna Bhai 3) को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

Munna Bhai 3 Update

‘मुन्ना भाई 3’ पर आया बड़ा अपडेट, राजकुमार हिरानी के साथ फिर जुड़े फरहाद सामजी (Image Source: IMDb)

'मुन्ना भाई 3' में हुई नई एंट्री

संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई 3 एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी फिल्म को लेकर आया नया अपडेट है। 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने 'मुन्ना भाई' (Munna Bhai) की तीसरी फिल्म पर काम चलने की बात कही थी। हिरानी ने एक बार फिर बताया कि फिल्म पर काम जारी है, लेकिन वो तब तक इसका सीक्वल नहीं बनाना चाहते, जब तक इसकी स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं। इसी वजह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखने के लिए समीर सामजी (Samji) को अपने साथ जोड़ा, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए एक नई सोच और नया नजरिया चाहते थे।

End of Feed