Bhumi Pednekar on Joining Politics: भूमि पेडनेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। भूमि अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही हैं। भूमि को अक्सर बड़े परदे पर अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए नए-नए किरदार निभाते हुए देखा गया। हाल ही में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) से जब पूछा गया कि क्या वो भविष्य में राजनीति में शामिल हो सकती हैं। भूमि का हमेशा से यह मानना है कि देश की सेवा करना किसी के लिए सबसे पहले होना चाहिए और उनके लिए देश अहम रहा है। बहुत कम लोग यह जानते है कि भूमि के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह और श्रम मंत्री थे। तो चलिए जानते हैं राजनीति में शामिल होने पर भूमि की क्या राय रही है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है मोहनलाल की फिल्म, देखें आंकड़े)
पॉलिटिक्स में शामिल हो सकती हैं भूमि पेडनेकर (Pic Credit: Instagram)
राजनीति में शामिल होने पर भूमि ने दिया जवाब
भूमि पेडनेकर को एनडीटीवी मराठी 'मंच' द्वारा महाराष्ट्र की महिला सशक्तिकरण के इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया। राजनीति में शामिल होने के सवाल पर भूमि ने रिएक्शन देते हुआ कहा, देखिये, मेरे खून में मेरे देश की सेवा है। अब जो जिस भी फॉर्म में आए। मैं जो अपनी कहानियों से कर रही हूं, वही करने की कोशिश कर रही हूं। अगर मुझे आगे मौका मिले कि मैं और ज्यादा गहराई से ये काम कर पाऊं, तो क्यों नहीं?' (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' में ट्रोल होने पर Varun Dhawan ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'कभी-कभी आप गिरने के बाद...')
भूमि ने आगे कहा, 'मेरी एक बहुत सिंपल विचारधारा रही है वो यही है कि मैं जितनी अपने देश की सेवा कर पाउंगी। तो जितना भी मैं ऑफ-स्क्रीन भी करती हूं वो इसी वजह से करती हूं। क्योंकि मैं वो हूं। अब जो जिस फॉर्म में हो।'
'दलदल' में नजर आई थीं भूमि पेडनेकर
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। इस मूवी में भूमि ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई थी। इसके अलावा उनके साथ एक मूवी भी है, जिसमें उन्हें लॉयर की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
