बॉलीवुड

Dhurandhar का ये एक्टर तंगी में टेकता था बैंक के आगे माथा, एकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपये

This Dhurandhar Actor Faces Financial Crisis: 'धुरंधर' मूवी ने सिनेमाहॉल में गदर काटने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इसी फिल्म का एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने अपने करियर के शुरुआती दिनों में खूब तंगी झेली।

Image

'धुरंधर' के इस एक्टर ने झेली थी तंगी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

This Dhurandhar Actor Faces Financial Crisis: बॉलीवुड के मसहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर' ने बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' बॉलीवुड की न केवल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। बल्कि इसने विदेशों में भी जबरदस्त धाक जमाई है। 'धुरंधर' की सफलता के साथ-साथ इसके कई सितारों के करियर को भी खूब उड़ान मिली है। लेकिन मूवी का ही एक कलाकार ऐसा भी है जिसने अपने करियर के शुरुआती दिनों में खूब संघर्ष झेला। खासकर वित्तीय संकट उस कलाकार पर ऐसा बन आया था कि उसके बैंक एकाउंट में भी सिर्फ 84 रुपये ही बचे थे। इस बात का खुलासा खुद उस एक्टर ने किया है। यह भी पढ़ें: धुरंधर डिजाइनर सैनी एस जोहर के बाद बुरे फंसे सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह, YRF ने लिया बड़ा फैसला

    'धुरंधर' का वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि गौरव गेरा हैं, जिन्होंने मूवी में आलम भाई का किरदार अदा किया था। गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने जिस्ट संग बातचीत में बताया कि उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। जहां उनके पापा आईआईटी-बीएचयू से इंजीनियर हैं तो वहीं उनका भाई भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। लेकिन उनके ऊपर कभी भी परिवार ने अपनी इच्छा नहीं थोपी। गौरव गेरा ने मुंबई के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें पैसों की दिक्कत झेलनी पड़ी थी। गौरव गेरा ने कहा, "मेरे खाते में सिर्फ 84 रुपये ही थे। मैं एचडीएफसी बैंक के सामने से गुजरता था और बैंक को देखकर कहता था कि मेरा ख्याल रखना। मैं आते-जाते वक्त बैंक के सामने माथा टेककर जाता था।" एक्टर ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में जब भी उनके पिता से बना, उन्होंने मदद जरूर की। यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को Varun Dhawan ने नहीं दिया क्रेडिट तो भड़क गए फैन्स, 'धुरंधर' को बताया डायरेक्टर की जीत

      gaurav gera

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      'धुरंधर' की सफलता के बाद कैसा है गौरव गेरा का रुत्बा

      गौरव गेरा (Gaurav Gera) से सवाल किया गया कि क्या 'धुरंधर' की सफलता के बाद उनके अंदर अहंकार पैदा हुआ। इसपर एक्टर ने कहा, "अब नहीं आता। 10 साल पहले शायद आ सकता था। अब तो लगता है कि ये केवल एक काम है, जो मैंने किया है और लोगों को पसंद आ रहा है। आज आप रॉकिंग हो, कल नहीं हो। मैंने इतने उतार-चढ़ाव देख लिये हैं कि अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article